एक व्यक्ति एक पौधा गोद लें – जिला कलक्टर

चूरू, 04 जुलाई। जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने गुरुवार को जिले की सेहला ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित प्रेमसुख लोहिया राउमावि में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कर ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने और अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के साथ रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने सेहला में विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं तथा प्रवेशोत्सव की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारी संवेदनशीलता से निस्तारण करें तथा सुनिश्चित करें कि ग्रामीणों का संतुष्टि स्तर बेहतरीन हो। प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति गंभीर है। इसलिए ग्रामीणों की समस्याओं की संवेदनशीलता देखें और अति आवश्यकता वाले कार्यों को यथाशीघ्र निस्तारित करें।

जिला कलक्टर सत्यानी ने सभी ग्रामीणों से पौधरोपण की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा गोद लें व उस पौधे के साथ भावनात्मक जुड़ाव रखते हुए रख-रखाव करें। प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति व पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वृक्षारोपण करे तथा प्राकृतिक संसाधनों की संरक्षा करे।

ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से खाद्य सुरक्षा योजना में नाम नहीं जुड़ने की समस्या रखी, जिस पर जिला कलक्टर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर पंजीकरण शुरू नहीं किया गया है। पोर्टल शुरू होने पर उन्हें जानकरी साझा की जाएगी, जिससे वे पंजीकरण करवा सकेंगे। ग्रामीणों ने विद्यालय के आगे ब्रेकर नहीं होने की समस्या बताई, जिस पर जिला कलक्टर ने सानिवि के अधिकारियों को विद्यालय के आगे साइन बोर्ड व वाहनों के स्पीड लिमिट हेतु समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में पेयजल खारा होने की समस्या बताई, जिस पर जिला कलक्टर ने पीएचईडी अधिकारियों से रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी के साथ ग्रामीणों ने नए पंचायत भवन के उद्घाटन नहीं होने की बात कही, जिस पर जिला कलक्टर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से समन्वय करते हुए पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए सुचारू करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सेहला पीएचसी में चिकित्सक के अनुपस्थित रहने की शिकायत की, जिस पर जिला कलक्टर ने बीसीएमओ को निर्देश दिए कि नियमित मॉनीटरिंग व निरीक्षण करें तथा चिकित्सक के उनुपस्थित पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करें। जनसुनवाई के दौरान फरियादी ने पीएम आवास योजनान्तर्गत किश्त भुगतान संबंधी शिकायत रखी, जिस पर जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को निर्देश दिए। खेल मैदान की समस्या पर जिला कलक्टर ने कहा कि महानरेगा योजनान्तर्गत खेल मैदान को समतलीकरण करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

यह भी देखें  देवरिया उप चुनाव में टिकट को लेकर राष्ट्रीय सचिव से बदसलूकी

रतनगढ़ एसडीएम अमित वर्मा ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त करते हुए समुचित क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

इस दौरान तहसीलदार गिरधारी सिंह, सरपंच जगदीश सिंह, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश, बीसीएमओ डॉ मनीष तिवारी, मंडी सेक्रेटरी पिंकी बुगालिया, डॉ निरंजन चिरानिया, सहायक विकास अधिकारी संजय भोजक सहित पीएचईडी, सानिवि व सभी विभागों के ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रवेशोत्सव की जानकारी ली

इसी के साथ जिला कलक्टर सत्यानी ने सेहला के प्रेमसुख लोहिया राउमावि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं तथा प्रवेशोत्सव की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यालय में नामांकन बढ़ाया जाए तथा किसी कारणवश विद्यालय छोड़ देने वाले विद्यार्थियों को पुनः प्रेरित करते हुए विद्यालय से जोड़ा जाए।

जिला कलक्टर ने 10 वीं व 12 वीं कक्षा का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बोर्ड कक्षाओं के लिए मन लगाकर पढ़ाई करें तथा उत्कृष्ट परिणाम हासिल करें। लक्ष्य निर्धारित कर नियमित दिनचर्या को संतुलित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति भी जागरूक रहें। इस दौरान 12 वीं कक्षा के छात्र इंटरेक्टिव बोर्ड के माध्यम से भौतिक विज्ञान विषय की कक्षा ले रहे थे। जिला कलक्टर के पूछने पर विद्यार्थियों ने बताया कि इंटरेक्टिव बोर्ड के माध्यम से उन्हें सीखने के आसानी व सुलभता है। ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से भी नियमित अध्ययन करते हैं।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान रतनगढ़ एसडीएम अमित वर्मा, तहसीलदार गिरधारी सिंह, सीबीईओ भंवरलाल डूडी, प्रधानाचार्य विनोद कुमार जांगिड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी देखें  फोन चार्जिंग पर खाली हो सकता है आपका SBI अकाउंट

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!