राज्यसभा निर्वाचन : सभी नामांकन पत्र सही पाये गये

जयपुर, 16 फरवरी। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गये सभी आठ नामांकन पत्रों की शुक्रवार को विधानसभा में जांच की गयी, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाये गये।
पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती सोनिया गांधी के चार तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री चुन्नी लाल गरासिया के दो व श्री मदन राठौड के दो नामांकन पत्रों की निर्वाचन अभिकर्ताओं के समक्ष बारीकी से जांच की गयी।
नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अधिकारी श्री महावीर प्रसाद शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेश चंद पारीक ने तीनों प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं एवं प्रस्तावकों और उम्मीदवारों की मौजूदगी में की। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्रों की जांच की वीडियोग्राफी भी की गई। दिनांक 20 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!