युवा नेता शैलेन्द्र यादव की टीम का संघर्ष, अब 10 लाख में बनेगा पुल

लार। वर्षों की मांग चंद मिनटों में पूरी हो गयी। पीडब्ल्यूडी में लटकी नगर पंचायत के पुल निर्माण का अनापत्ति प्रमाण पत्र खट्ट से जारी हो गया। जनांदोलन ने विजय हासिल की। अब नगर पंचायत लार बाई पास सड़क पर दस लाख की लागत से पुल बनवायेगा। इसका सारा श्रेय युवा नेता शैलेन्द्र यादव व उनकी टीम को जाता है।
युवा नेता शैलेन्द्र यादव ने सुबह 11 बजे बाई पास सड़क में पुल बनाने के मुद्दे को लेकर गयागिर, बभनौली बारी के किसानों के साथ धरना पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मीडिया पहुंचा। दोपहर 1 बजे राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रिपोर्ट ऊपर पहुंची। नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचते इसके पूर्व ही सपा नेत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सपा पदाधिकारी राम प्रकाश यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, ओम नारायण सिंह, रविंद्र वर्मा, युवा मोर्चा के साहू विशाल गुप्ता, पंडित प्रियेश नाथ त्रिपाठी ,राजेश कुशवाहा, बीरबल यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, पिन्टू सिंह, विशाल गुप्ता, प्रियेश नाथ तिवारी, रामचंद्र चौहान, राधेश्याम यादव, रामाशीष यादव, भूलनी प्रसाद सहित कई लोग किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर गए। सपा नेत्री विजय लक्षमी गौतम के पहुंचने की सूचना पर गावों से उनके समर्थक पहुंचना शुरू किए तबतक प्रशासन की ओर से एक मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया। नायब तहसीलदार भगीरथी सिंह ने किसानों का ज्ञापन लेकर आंदोलन समाप्त कराया।बाईपास निर्माण का रुका कार्य शुरू हुआ।नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव ने तुरन्त जेई आलोक कुमार के साथ अपने पुत्र करण यादव को मौके पर भेजा। स्टीमेट बना। दस लाख की लागत तय हुई। सरोज यादव ने शाम को मीडिया को जानकारी दीं कि लार बाई पास सड़क पर दस लाख की लागत से नगर पंचायत पुल का निर्माण कराएगा।

यह भी देखें  Bangkok's Songkran: The Ultimate Global Festival Experience

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!