अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान के दौरान जब्त खनिजों के निस्तारण की कार्यवाही शुरु

जयपुर, 9 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देष पर 15 से 31 जनवरी, 2024 तक अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाये गये राज्यव्यापी संयुक्त अभियान के दौरान प्रदेष के अलग अलग स्थानों पर जब्त किये गये खनिजों के निस्तारण की कार्यवाही में तेजी लाई गई हैं। खान सचिव श्रीमती आनन्दी ने बताया कि अभियान के दौरान समूचे प्रदेष में करीब ढ़ाई लाख मैट्रिक टन खनिज जब्त किये गये थे। उन्होंने कहा कि जब्त खनिजों के खुर्द-बुर्द होने या चोरी होने की आषंका को देखते हुए फील्ड अधिकारियों द्वारा नीलामी, राषि वसूली की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

खान सचिव श्रीमती आनन्दी ने बताया कि एक और जहां फील्ड अधिकारियों द्वारा जब्त खनिजों के निस्तारण के लिए नीलामी व वसूली की कार्यवाही शुरु कर दी गई है। विभिन्न प्रकरणों में शास्ती राषि की वसूली की जा रही है। गौरतलब है कि जब्त खनिजों के समय पर निस्तारण नहीं होने से चोरी व इधर-उधर होने व छीजत की संभावना बनी रहती है। ऐसे मंें समय पर कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये है।

निदेशक माइंस डॉ. प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि अधिकतर प्रकरण बजरी, मेसेनरी स्टोन, ग्रिट, चाइना क्ले, ग्रेनाइट, मुर्रम, ईंट मिट्टी, सिलिका सेंड, जिप्सम, फैलपार, क्वार्टज, लाईम स्टोन, सोप स्टोन, मार्बल खण्डा आदि के हैं। जब्त खनिजों के निस्तारण के आवष्यक निर्देषों के साथ ही मुख्यालय स्तर पर निस्तारण प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। कई स्थानों पर जहां एक और नीलामी की प्रक्रिया आरंभ हो गई हैं वहीं अनेक स्थानों पर राषि की वसूली होने से प्रकरणों का निस्तारण हो रहा है।

गौरतलब है कि अभियान के दौरान अवैध वाहनों के साथ ही खनिजों की अवैध भण्डारण पर भी सख्ती से कार्यवाही करते हुए जब्त किया गया और अधिकांष प्रकरणों में जब्त सामग्री की संबंधित थानों को सुपुर्दगी की गई। जब्त सामग्री के समय पर निस्तारण से जब्त खनिजों को खुर्द-बुर्द या चोरी जैसी घटनाएं नहीं हो सकेगी।

यह भी देखें  कोर्ट ने लार थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के दिये निर्देश

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!