एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने सोमासी में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

चूरू, 06 जुलाई। उपखंड अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने शुक्रवार रात्रि को सोमासी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके तत्काल निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।

इस मौके पर ग्रामीणों ने राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति, पीएम विश्वकर्मा योजना एवं अन्य विभिन्न विभागों व सेवाओं से संबंधित विषयों पर अपने परिवाद पेश किए। एसडीएम ने सभी शिकायतों को तसल्लीपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से कहा कि रात्रि चौपाल में आई समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करें। एसडीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं। किसी भी माध्यम से मिलने वाली समस्या का तत्काल एवं समुचित निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे जागरूक रहकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और गांव के अन्य वंचित पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करें ताकि पारिस्थितिकी संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों को जलवायु से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

सरपंच संतोष भामी ने ग्राम पंचायत की समस्याओं, जरूरतों एवं विकास कायोर्ं से अवगत करवाया। इस दौरान नायब तहसीलदार अमर सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक बजरंग सिंह, बीपीएम ओम प्रकाश, आयुर्वेद विभाग के डॉ संजय तंवर, सुरेश कुमार, डॉ सुनील कुमार, डिस्कॉम के सहायक अभियंता मुकेश देवड़ा, पटवारी राम सिंह, दिलीप नैण एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!