The Newswala : पूर्वाञ्चल में बस एक ही शोर, देवरिया जिलाधिकारी अमित किशोर

  • कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान ही बिछा दी कोविड 19 को मात देने की बिसात
  • लॉकडाउन के दौरान देवरिया प्रशासन ने किया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
  • सोशल मीडिया पर रहते है एक्टिव, करते हैं समस्याओं का तुरंत समाधान

कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों

यह लाइन देवरिया जिलाधिकारी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते सब लॉक डाउन है वंही  देवरिया जनपद  से कोरोना को मात देने के लिए दिन रात प्रशासन लड़ रहा उसके साथ ही जिलाधिकारी अमित किशोर इस लड़ाई मैं दिन रात एक किये हुए है। शहर मे जगह जगह  सैनिटाइजेशन करवा रहे है गरीवों को खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। देवरिया जनपद पूर्वाञ्चल में कोरोना से लड़ने का एक नया मॉडल उभरकर सामने आ रहा है। देवरिया जनपद पूरी तरह से ग्रीन ज़ोन में था किन्तु एक जमाती द्वारा जब कोरोना पॉज़िटिव जिले में आया तो तो जिलाधिकारी अमित किशोर और एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने पूरे एरिया को सील किया तथा तुरंत मेडीकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती करवाया गया । जिलाधिकारी की तत्परता की प्रसंसा चारो और हो रहीं हैं । अभी हाल ही में गुजरात से प्रवासी मजदूरो को देवरिया लाया गया जिसकी तैयारी डीएम ने दिन-रात की तथा सभी प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन  कराते हुए मेडिकल जांच ,पंजीकरण और खाद्य वितरण के उपरांत राजकीय की बसों द्वारा अपने-अपने गंतव्य स्थान भेजा । पूरे देवरिया सदर रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया । लॉकडाउन के दौरान दुकानों को रोस्टर द्वारा खोलने का प्लान बनाया जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं। पूरे जनपद में केंद्र और राजी सरकार के नियम को जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में पालन कराया जा रहा हैं ।

यह भी देखें  मुनीब का मिला शव, हत्या की आशंका

जिलाधिकारी अमित किशोर ने सभी जनपदवासियों से  कहा हैं  कि लोग अपने घरों पर ही रहे बाहर ना निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। यह सब उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है इसलिए 5 या 5 से अधिक लोग एक जगह मिलने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सभी लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान दें।

आइये जानते है देवरिया के चहेते जिलाधिकारी अमित किशोर के बारे में …..

मूलतः मधुबनी निवासी अमित किशोर इंजीनियरिंग करके TCS तथा ONGC में नौकरी करते हुये UPSC परीक्षा की तैयारी की एवं अपने चौथे व अंतिम प्रयास में सफलता हासिल की। सकरात्मक व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास के धनी अमित किशोर की देवरिया जनपद  में उनकी तीसरी पोस्टिंग है इसके पहले एटा एवं रामपुर में बतौर जिलाधिकारी का पद संभाल चुके है। श्री किशोर ने बतौर जिलाधिकारी के दायित्व को बखूबी निभाते हुए कई ऐसे मिशाल पेश करते है जिनका कोई जवाब नही है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!