चिखली पंचायत समिति क्षेत्र में तीन दिवसीय दिव्यांगजन शिविर

  • मिशन-नो वन लेफ्ट बिहाइंड
  • 485 दिव्यांगजनों को यूनिक आईडी नंबर से मिलेगा देशभर में योजनाओं का लाभ
  • 27 दिव्यांगजनों को स्वरोजगार, 60 रोडवेज पास और 18 का छात्रवृत्ति योजना में पंजीयन
डूंगरपुर, 08 फरवरी। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन नो वन लेफ्ट बिहाइंड के तहत चिखली पंचायत समिति के चिखली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 से 7 फरवरी तक आयोजित दिव्यांगजन शिविर में एक ही छत के नीचे दिव्यांगजनों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में पंजीयन किया गया।
चिकित्सकीय जांचों के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी जारी करने का काम भी मिशन मोड में किया गया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, चिखली ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या 649 थी, इनमें से स्वीकृत आवेदन पत्रों की संख्या 485 व अस्वीकृत आवेदन पत्रों की संख्या 83 रही। शिविर में 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता होने पर ही दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है, ऐसे में 40 फीसदी से कम दिव्यांगता वाले 83 आवेदकों के आवेदन अस्वीकार किए गए। लंबित आवेदन की संख्या 81, संयुक्त सहायता योजना में प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या 51, स्वीकृत आवेदन पत्रों की संख्या 36, लंबित आवेदन पत्रों की संख्या 15, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना में प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या 27 और लंबित आवेदन पत्रों की संख्या 27 है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना में आवेदन पत्रों की संख्या 3, स्वीकृत आवेदन पत्रों की संख्या 3 है। विशेष योग्यजन छात्रवृति में प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या 18, लंबित आवेदन पत्रों की संख्या 18 है तथा दिव्यांगजन रोडवेज पास में प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या 60, स्वीकृत आवेदन पत्रों की संख्या 60 है।
9 फरवरी से सीमलवाडा में शिविर, ये दस्तावेज ले जाएं
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, डूंगरपुर के उप निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि 9 से 11 फरवरी तक सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर  सुबह 10 से ष्शाम 5 बजे तक शिविर लगाया जाएगा।  जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पालनहार व पेंशन आदि आवेदन तैयार करवाए जाएंगे तथा सहायक उपकरण के लिए चिन्हिकरण और दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के लिए पंजीयन किया जाएगा। आधार कार्ड, जनाधार कार्ड और पुराना कोई दिव्यांगता प्रमाण जारी किया हो, तो वो जरूर साथ लेकर जाएं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!