जिला कलक्टर ने किया अमृता हाट का शुभारम्भ
दौसा, 8 फरवरी। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित अमृता हाट का शुभारम्भ गुरूवार को जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने श्री रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौसा में किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने अमृता हाट में लगी विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया एवं स्वयं सहायता समूह व एकल उद्यमी महिलाओं से उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की जानकारी ली।
महिला अधिकारिता विभाग दौसा के सहायक निदेशक युगल किशोर मीना ने बताया कि यह मेला 8 से 12 फरवरी 2024 तक प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगाया जावेगा। अमृता हाट में विभिन्न जिलों से आयी महिला स्वयं सहायता समूह व एकल उद्यमी महिलाओं द्वारा उत्पादों का विपणन किया जाएगा। अमृता हाट में महिला स्वयं सहायता समूह तथा उद्यमी महिलाओं को निःशुल्क स्टॉल का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में आकर्षक बनाने हेतु प्रतिदिन सांयकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाऎगा।