बी.एससी.सेमेस्टर प्रथम की प्रायोगिक परीक्षा 12 फरवरी से

सीकर 8 फरवरी। प्राचार्य राजकीय विज्ञान महाविद्यालय, सीकर प्रोफेसर दीनदयाल गुडेसरिया ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के बी.एससी. सेमेस्टर प्रथम के राजकीय विज्ञान महाविद्यालय, सीकर में पंजीकृत सभी स्वयंपाठी विद्यार्थीयों की प्रायोगिक परीक्षा 12 फरवरी से प्रारम्भ होने जा रही है। प्रायोगिक परीक्षा की समय सारणी एवं बैच नम्बर महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गयी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा है कि प्रायोगिक परीक्षा में समय सारणी के अनुसार अपने प्रायोगिक रिकार्ड, फाईल एवं प्रायोगिक शुल्क की मूल रसीद के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

About Author

यह भी देखें  मानवता की मिसाल: इंजीनियर प्रवीण कुमार पटेल का सेवा-भाव

Leave a Reply

error: Content is protected !!