गांव-गरीब, महिला सुरक्षा और युवाओं के कल्याण को समर्पित बजट – शिक्षा मंत्री

जयपुर, 08 फरवरी। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री श्रीमती दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत राज्य के वर्ष 2024-25 के लेखानुदान (बजट) को गांव, गरीब, महिला सुरक्षा, किसान और युवाओं के कल्याण को समर्पित बताते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में विकास नई दिशा मिलेगी और सभी क्षेत्रों में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे। इसमें प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और गुणात्मक सुधार के लिए महत्वपूर्ण उपायों की घोषणा भी सकारात्मक पहल है।
शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गों के हितों का भरपूर ख्याल रखा गया है, विशेषकर अल्प आय वर्ग, लघु-सीमांत एवं बटाईदार किसान तथा खेतिहर मजदूरों के परिवार के छात्र-छात्राओं को केजी से पीजी तक की निःशुल्क शिक्षा तथा प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक समस्त विद्यार्थियों तथा 9 से 10 तक की छात्राओं को 1000 रुपये देने के लिए 70 लाख रुपये का ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है।
श्री दिलावर ने कहा कि समस्त संभागीय मुख्यालयों पर युवाओं की काउंसलिंग और मार्गदर्शन के लिए युवा साथी केन्द्रों की स्थापना, युवाओं के लिए आगामी वर्ष में 70 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा और आरपीएससी एवं कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी करने के साथ ही जयपुर, बीकानेर, भरतपुर एवं उदयपुर में अटल इनोवेशन स्टूडियो स्थापित करने जैसी घोषणाएं युवाओं के सपनों को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसके लिए बजट में लाडली सुरक्षा योजना के तहत महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
यह भी देखें  खाटूश्यामजी में निषेधाज्ञा लागू

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!