वीएमडब्ल्यू टीम फाउंडेशन की मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित , 200 रोगियों को लाभ

लार, देवरिया | नदौली गाँव मे माँ पुनिता फ़ार्मा क्लीनिक पर वीएमडब्लू टीम फ़ाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। चिकित्सा शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से आए दो सौ से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में डॉ एम आर कनौजिया, डॉ वी डी पाण्डेय, डॉ एस पाठक और फार्मसिस्ट धीरज त्रिपाठी, सौरभ दुबे, सत्यम पाठक, वागीस त्रिपाठी शामिल थे। जिसमें करीब 200 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान सर्दी, बुखार, पेट संबंधी बीमारी के अलावा आंख, हार्ट, शुगर, बीपी, गैस, लकवा, थायराइड, गठिया आदि सभी प्रकार के बीमारियों से ग्रसित मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया गया।

इस मौके पर वीएमडब्लू टीम फ़ाउंडेशन के संचालक योगेश पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की वजह से लोग नियमित इलाज नहीं करा पाते हैं जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता है। कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे इसलिए संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर तारा बाबा, राज नाथ तिवारी, नीरज कुमार, विक्की, नितिन, लवकुश, अमन, मनीष सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!