अजमेर : 150 भूखण्डों से हटाया अतिक्रमण

अजमेर, 5 फरवरी। अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री महावीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के आयुक्त सुश्री नित्या के. के निर्देशानुसार प्राधिकरण की पृथ्वीराज नगर योजना में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान योजना के बी-ब्लॉक में लगभग 25 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटा कर लगभग 150 भूखण्ड अतिक्रमण मुक्त कराए गए। इसी प्रकार योजना के अन्य ब्लॉक से भी कई अतिक्रमण हटाए गए। खडी फसल वाले खातेदारों को एक माह में अतिक्रमण हटाने के लिए पाबन्द किया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को पाबन्द किया गया। दुबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अतिक्रमण हटाने वालों मेें भारी पुलिस जाब्ते के साथ तहसीलदार श्री संदीप चौधरी, कनिष्ठ अभियन्ता श्री अंशुल ऎरन, भू अभिलेख निरीक्षक श्री संजय शर्मा एवं श्री राकेश उपाध्याय उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  विश्व पर्यावरण दिवस पर वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

Leave a Reply

error: Content is protected !!