गोपालगंज में तीन लाख की लूट

गोपालगंज। बिहार में सुशासन की बात हवाहवाई होकर रह गयी है। गोपालगंज-बड़हरिया पथ पर थावे थाना क्षेत्र के ऊपरछंटा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कार्पियो को रोक कर पटना जा रहे एक ग्रामीण तथा उनके पुत्र को मारपीट कर घायल करने के बाद उनके पास मौजूद तीन लाख रुपया लूट लिया। इस घटना को लेकर घायल पिता-पुत्र के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस स्कार्पियो मालिक को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के लोहर पट्टी गांव निवासी महाश्रय राम अपने पुत्र मगेश्वर कृपलानी के साथ थावे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सुजीत कुमार राम की स्कार्पियो भाड़ा पर लेकर पटना हाईकोट में केस की पैरवी करने के लिए जा रहे थे। अभी ये लोग गोपालगंज- बड़हरिया पथ पर थाना क्षेत्र के ऊपरछंटा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर स्कार्पियो को रोक लिया तथा कट्टा से महाश्रय राम तथा उनके पुत्र मगेश्वर कृपलानी के सिर पर हमला कर उन्हें घायल करने के बाद इनके पास मौजूद तीन लाख रुपया लूट लिया। इस वारदात के बाद थावे थाना पहुंच पिता-पुत्र ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए इस घटना में स्कार्पियो मालिक के संलप्ति होने की आशंका जताई। घायल के बयान पर स्कार्पियो मालिक, चालक तथा मानिकपुर गांव निवासी नागेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस स्कार्पियो मालिक भगवापुर गांव निवासी सुजीत कुमार राम को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें  अपील : पैदल न निकलें, हम आपको लेने आएगें – योगी आदित्यनाथ

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!