बाढ़ आपदा प्रबन्धन की मॉक ड्रिल मंगलवार को

अजमेर, 5 फरवरी। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ आपदा प्रबन्धन के सम्बन्ध में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन के निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि जिले मेें आगामी मानसून के दौरान बाढ़ की विपरित परिस्थितियों में जान-मान का नुकसान रोकने के लिए बैठक का आयोजन हुआ। इसमें बाढ़ आपदा प्रबन्धन के विभिन्न पक्षों पर विचार विमर्श किया गया। बाढ़ आपदा प्रबन्धन का संयुक्त मॉक अभ्यास मंगलवार को करने का निर्णय लिया गया। मॉक ड्रिल फॉयसागर पर अपरान्ह 4 बजे रखा गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री लोेकेश कुमार गौतम, श्री राधेश्याम डेलू, राष्ट्रीय आपदा मोचन दल के डिप्टी कमाण्डेण्ट श्री वाई. के.मीणा एवं उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी .खाण्डल सहित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

यह भी देखें  The second day of the Jaipur Music Stage 2024 got the audience grooving.

Leave a Reply

error: Content is protected !!