सिंधी समाज को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निभानी होगी सक्रिय भागीदारी – श्री देवनानी

जयपुर, 4 फरवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहां है कि सिंधी समाज को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा की सिंधी समाज व्यापार और उद्योग में अग्रणी है और समाज की टैक्स में भागीदारी 24 प्रतिशत है।
श्री देवनानी रविवार को सुबह जयपुर से अहमदाबाद पहुंचे और वहां सिंधी सम्मेलन को संबोधित किया । श्री देवनानी ने कहा कि हम सभी को  भारतीय संस्कृति का वाहक बनना होगा ।
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद् और सिंधु सेवा समाज के सहयोग से सिंधु भवन अहमदाबाद में सिंधु कीर्ति रत्न समारोह में श्री देवनानी ने कहा कि हमें अपनी मातृभूमि पर गर्व होना चाहिए। सिंधी भाषा प्राचीन और मधुर भाषा है। उन्होंने सम्मेलन में सिंधी भाषा के विकास पर चर्चा करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
श्री देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज को देश की अर्थव्यवस्था को  विश्व में आगे लाने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा राष्ट्रगान में भी सिंध का  उल्लेख है। यह हमारी पहचान है और हम अंतरात्मा के साथ देश के विकास से जुड़े हुए हैं ।
श्री देवनानी ने कहा कि गरीबों के उत्थान में समाज मदद करें। भारत विश्व गुरु था, है और रहेगा। समाज को देश के सभी क्षेत्र के विकास में योगदान देना होगा। अहमदाबाद पहुंचने पर प्रवासी राजस्थानी बंधुओं एवं सिंधी समाज द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए श्री देवनानी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री शैलेष भाई पटेल , श्री अशोक भाई रावल, श्री भानु भाई चौहान, नरोडा विधायक पायल कुकरानी, श्री तुलसी भाई टेकवानी, श्री लद्दाराम एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह भी देखें  चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्री 30 को लालसोट में

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!