मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर में, अधिकारियों की लेंगे बैठक

भरतपुर 4 फारवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर 5 फरवरी सोमवार को भरतपुर आएंगे जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगें तथा अधिकारियों की बैठक लेकर जनसुनवाई भी करेंगे।
जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री 5 फरवरी को प्रातः 10 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10.45 बजे पूंछरी का लौठा पहुंचेंगे, जहां पूंछरी का लौठा एवं श्रीनाथजी मंदिर का दर्शन करेंगे। प्रातः 11ः45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पूंछरी का लौठा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बयाना तहसील के झील का बाड़ा पहुंचकर कैला देवी मंदिर के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा झील का बाड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 1ः10 बजे ग्राम अटारी पहुंचेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सांय 5 बजे ग्राम अटारी से सड़क मार्ग द्वारा साढे पांच बजे भरतपुर पहुंचेंगे जहां कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम सर्किट हाउस भरतपुर में करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री 6 फरवरी को प्रातः 9 बजे बांके बिहारी जी मंदिर दर्शन करेंगे। प्रातः 9ः30 बजे मुख्यमंत्री जनसुनवाई कैंप कार्यालय भरतपुर में जनसुनवाई करेंगे। प्रातः 11 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 से 1ः15 तक सर्किट हाउस में रहेंगे तथा दोपहर 1ः30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड भरतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर प्रस्थान करेंगे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!