चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्री 30 को लालसोट में

दौसा। प्रदेश  के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना 30 सितम्बर  को  विधान सभा क्षेत्र लालसोट में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगे। चिकित्सा मंत्री के निजी सहायक श्याम सुन्दर मीणा  ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  परसादी लाल मीना 30 सितम्बर को  प्रातः 10 बजे जयपुर से रवाना होकर झूपडिया  राजावतान लालसोट पहुंचेगे तथा दोपहर 12 बजे  झुपडिया  राजावतान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारम्भ करेंगे।  दोपहर 3 बजे  सोनड में विधायक कोष से निर्मित विभिन्न कार्यो का लोकार्पण करेंगे एवं सांय 5 बजे  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गण्डलाई में विधायक कोष से निर्मित कक्षा- कक्षों का लोकार्पण करेंगे तथा रात्रि विश्राम मण्डावरी में करेंगे।

About Author

यह भी देखें  कतार में तलबगार, कोरोना से डर नहीं, शराब से हैं प्यार

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!