बाग़वानी और खाद्यान्न फ़सलो को मिलेगी नयी दिशा – डॉ वाईएसआर

जयपुर, 4 फरवरी। श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर और डॉ वाईएसआर बाग़वानी विश्वविद्यालय, प. गोदावरी, आंध्रप्रदेश ने पारस्परिक रूप से लाभकारी क्षेत्रों में दोनों कृषि विश्वविद्यालयों के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक बातचीत को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान कुलपति डॉ बलराज सिंह और वाईएसआर बाग़वानी विश्वविद्यालय के कुलपति डा टी जानकीराम उपस्थित थे। एमओयू पर राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ एएस बलौदा और बाग़वानी विश्व विद्यालय के रजिस्टरार बी श्री नीवासुलु ने हस्ताक्षर किए। कुलपति डॉ सिंह ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालयों की सिफारिशों को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दोनों राज्यों में विभिन्न स्थानों पर फसल किस्मों और पारस्परिक हित की अन्य प्रौद्योगिकियों का संयुक्त मूल्यांकन करेंगे। फसलों के विकास के लिए दोनों राज्यो की लाभकारी फसलों विशेषकर मिर्च, धनिया, बाजरा, सब्ज़ी सहित शहद से मूल्य संवर्द्धित उत्पाद तैयार करने पर एक साथ काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहयोगी परियोजनाओं का निर्माण, वैज्ञानिक ज्ञान का आदान प्रदान, स्टूडेंट एक्सचेंज, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और क्षेत्र सुविधाओं आदि को साझा करने के लिए सहयोग भी समझौता ज्ञापन का हिस्सा हैं।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!