राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (आरकैट) परिचय व जागरूकता सत्र आयोजित

बीकानेर, 8 फरवरी। राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (आरकैट) और कंप्यूटर संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आरकैट परिचय एवं क्विज ए थान 5‌ (छात्रवृत्ति परीक्षा) के रजिस्ट्रेशन व जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  सूचना और प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने आरकैट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कोर्सेज आदि में रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी। आरकैट  बीकानेर डिविजन मैंटर दीपेश रामावत ने छात्रों को ट्रेड ट्रेडिंग टेक्नोलॉजी से अवगत करवाते हुए कोर्स की उपयोगिता समझाई और आने वाले दिनों में आयोजित होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा की जानकारी दी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को भी समझाया गया तथा आरकैट के सर्टिफिकेशन कोर्सेज के रोजगारपरक उपयोगिता के बारे में बताया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मनोज कूड़ी ने राज्य सरकार के रोजगार के प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। कंप्यूटर विभाग सहायक आचार्य गणेश सिंह ने छात्रों को कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन कर अपने कौशल को विकसित करने की सलाह दी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!