स्वीप जिला कॉर्डिनेटर रमेश सिसोदिया व गोविंद राहड़ राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

चूरू, 27 जनवरी। जिला स्वीप कॉर्डिनेटर रमेश सिसोदिया व निर्वाचन शाखा के गोविंद राहड़ को शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मनित किया गया। समारोह में जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, विधायक हरलाल सहारण व पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, एडीएम उत्तमसिंह श्ेखावत, सभापति पायल सैनी, प्रधान दीपचंद राहड़,  ने रमेश सिसोदिया व गोविंद राहड़ को निर्वाचन विभाग की ओर से प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि कार्मिकों को जिला स्वीप के माध्यम से विधानसभा आम चुनाव-2023, मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा बेहतरीन निर्वाचन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। इस दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी संस्थाओं, अधिकारियों, कार्मिकों, खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

About Author

यह भी देखें  कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का मेवाड़ यूनिवर्सिटी पर छापा: छात्रों को मात्र 2 घंटे पढ़ाई की शिकायत

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!