विद्यार्थियों को पिलाई रोग प्रतिरोधक दवा स्वर्ण प्राशन

चूरू, 27 जनवरी। शनिवार को जिले के राजकीय आयुर्वेद औषधालय आरोग्य समिति गुसांईसर की ओर से राउमावि लूंछ के विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की विशिष्ट औषधि ‘स्वर्ण प्राशन‘  ड्रॉप पिलाई गई।

औषधालय प्रभारी डॉ लीलाधर शर्मा ने बताया की स्वर्ण प्राशन आयुर्वेद पद्धति की विशिष्ट औषधि है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है एवं बालकों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में आयोजित शिविर लगा कर कक्षा 1से 12 वर्ष तक के 443 विद्यार्थियों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाई गई। प्राचार्य एवं पीईईओ शिव शंकर शर्मा ने आयोजकीय भूमिका  निभाई। इस अवसर पर आयोजित मुरलीधर शर्मा, एडवोकेट जयाकांत बिंवाल , समाजसेवी विश्व नाथ सोनी, सीताराम जांगीड़ सहित मंचस्थ रहे। प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चिकित्सा दल में डॉ लीलाधर शर्मा, राकेश कुमार बङजाती, मुकेश सहारण तथा उप प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल, मगनाराम नायक, रीटा शर्मा, सुभाष सैनी, इंद्रा बड़जाती,  अनु यादव, संगीता सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ अध्यापक बजरंग लाल गुर्जर ने किया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!