गणतंत्र दिवस : सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति एवं राजस्थानी लोक संस्कृति की दिखी झलक

जालोर 27 जनवरी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सायंकाल नगरपरिषद परिसर स्थित वीरम मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति एवं राजस्थानी लोक गीत व नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। इसके उपरान्त राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक जालोर की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय विद्यालय जालोर द्वारा ‘‘गिरी नंदनी………………..’’  महात्मा गांधी स्कूल, शांति नगर जालोर द्वारा की छात्राओं ने ‘‘लहरा दो तिरंगा………’’, गोल्डन फ्यूचर स्कूल द्वारा राजस्थानी लोक गीत ‘‘लडली लुमा झुमा….’’ एवं देशभक्ति गीत ‘‘जय हो….’’ पर सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर राजस्थनी लोक संस्कृति एवं देशभक्ति की झलक बिखेरी।
 इसी प्रकार मरूधरा विद्या मंदिर द्वारा ‘‘मेरी लाडली……’’ पर सामूहिक नृत्य, सीनियर सैकण्डरी स्कूल बाकरा द्वारा ‘‘वन्दे मातरम्…..’’ पर एकल नृत्य, राबाउमावि प्रताप चौक जालोर की छात्राओं द्वारा ‘‘मेरे देश की धरती …..’’ व ‘‘म्हारो प्यारो राजस्थन……’’ पर सामूहिक नृत्य, राउमावि राजेन्द्र नगर जालोर द्वारा ‘‘हिवड़ा मा राजस्थान है….’’ पर नृत्य, सेंट पॉल स्कूल  द्वारा ‘‘इतिहास का आईना……’’ पर सामूहिक नृत्य, राउमावि शहरी जालोर द्वारा ‘‘आई लव माई इंडिया……’’ पर सामूहिक नृत्य, विद्या भारती सीनियर सैकण्डरी स्कूल द्वारा ‘‘आजादी की जंग….’’ पर पैरोडी नृत्य, राउमावि आहोर रोड़ जालोर द्वारा ‘‘देश रंगाला…..’’पर सामूहिक नृत्य तथा विक्रम क्लास द्वारा ‘‘गर्व मेरा भारत………’’ पर सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में रैंबो इंटरनेशनल स्कूल द्वारा ‘पुलवामा अटैक’ पर नाटक के माध्यम से सैनिकों के बलिदान एवं राष्ट्रीय भक्ति की भावना तथा ‘सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव’ नाटक के माध्यम से सोशल मीडिया से हो रहे दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा, नूर मोहम्मद व निशा कुट्टी ने किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर निशान्त जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कुमार, सहायक कलक्टर दिव्यांश सिंह, जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी, नगर परिषद सभापति गोविन्द टांक, उपसभापति अम्बालाल व्यास, जालोर तहसीलदार हंसराज राठौड़, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी मनोहरलाल मीना, नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार शर्मा, तहसीलदार पारसमल राठौड़, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक भैराराम चौधरी, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक श्रीराम गोदारा, नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार, अध्यापिका दयावती चारण, लता मुकेश, सहित अधिकारी-कार्मिक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
यह भी देखें  मीरजापुर: आपसी विवाद और मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!