बेसहारा व्यक्तियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के विशेषाभियान

जोधपुर, 11 जनवरी/राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा वर्तमान में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए खुले आसमान के नीचे रह रहे बेसहारा व्यक्तियो को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों/आश्रय स्थलों में दाखिल कराने का 16 दिसंबर, 2023 से 7 जनवरी, 2024 तक विशेषाभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह सांदू द्वारा गुरूवार को कबीर नगर स्थित स्थाई रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा रैन बसेरों में पाई गई कमियों को दुरूस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।

About Author

यह भी देखें  टॉप-10 मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!