टॉप-10 मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में प्रदेश और जिला स्तर पर टॉप-10 मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को एक लक्ष्य बनाकर के तैयारी करने तथा कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता है जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा में 9 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के टॉप-10 सूची में अपना स्थान बनाया तथा इंटरमीडिएट के दो छात्राओं ने प्रदेश के टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर के टॉप 10 सूची में हाई स्कूल के 20 एवं इंटरमीडिएट के 13 छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हाईस्कूल के पीयूष सिंह एवं जेली मौर्या इंटरमीडिएट के रवि और मुस्कान यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के रमेश सिंह, सुधाकर सिंह, संतोष सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं मेधावी छात्रों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  एक महीने बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहा सवाल

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!