मुख्यमंत्री ने किया गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वागत

जयपुर, 05 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का आज शुक्रवार को जयपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। श्री शाह जयपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, श्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, श्री मदन दिलावर, श्री अविनाश गहलोत, श्री बाबूलाल खराड़ी, श्री जोगाराम पटेल, श्री सुरेश रावत, श्री जोराराम कुमावत, श्री कन्हैयालाल, श्री सुमित गोदारा, सांसद श्री सीपी जोशी, श्री रामचरण बोहरा, महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री यू.आर.साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री आनंद कुमार, जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री बीजू जार्ज जोसफ, जयपुर कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

यह भी देखें  एक सच्ची भारतीय फिल्म लाल सिंह चड्ढा

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!