जयपुर : राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार से

जयपुर, 02 जनवरी। 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के तहत 17 वर्ष आयु छात्रा संवर्ग के मुकाबले बुधवार से जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आरम्भ होंगे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी प्रातः 11 बजे करेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) जयपुर राजेन्द्र हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता के 03 से 08 जनवरी तक आयोजित होने वाले मुकाबलों में देशभर से 29 टीमें शिरकत कर रही है, जिनमें 348 छात्राएं और 87 आफिशियल शामिल है। स्कूल शिक्षा निदेशक श्री कानाराम, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल सैनी, राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री तेजस्वी गहलोत, क्रीड़ा भारती, राजस्थान के संयोजक श्री मेघसिंह तथा राजस्थान रग्बी फुटबाल एसासिएशन के चेयरमैन श्री सुरेश मिश्रा उद्घाटन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

About Author

यह भी देखें  गोरखपुर में नेपाल के रास्ते आतंकवादियों के आने की खबर

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!