छात्रों के पढ़ाई को सरल और आसान बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

अंजली श्रीवास्तव (मीरजापुर):माइलर्नो पावर्ड बाय बेस एजुकेशनल सोसाइटी के द्वारा चलाया गया मिशन ग्रो योरसेल्फ के द्वारा शनिवार को गुरुकुल शिक्षण संस्थान भुईली ख़ास में एकदिवसीय निःशुल्क सेमिनार आयोजित किया गया।सेमिनार में मेमोरी डेवलपमेंट और इंग्लिश के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से बेस स्पोकन के डायरेक्टर व इंग्लिश लैंग्वेज के स्पीकर विवेक ने बताया की अंग्रेजी भाषा के प्रति अपने डर को समाप्त कर इस सीखने के प्रति अग्रसर होना चाहिए जो अपने आप में एक सरल भाषा है।मेमोरी ट्रेनर प्रविंश पांडेय ने छात्रों के पढ़ाई को सरल और आसान बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा पांडे ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज पांडेय,सहायक गौतम यादव, सतीश विश्वकर्मा,विद्यालय के डायरेक्टर इश्तियाक अहमद, शैलेंद्र व अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  पटना में ‘डॉग बाबू’ को मिला आवासीय प्रमाण पत्र: प्रशासन की लापरवाही या जानबूझकर मजाक?

Leave a Reply

error: Content is protected !!