गोरखपुर में नेपाल के रास्ते आतंकवादियों के आने की खबर

गोरखपुर। नेपाल के रास्ते गोरखपुर जिले में पांच आतंकियों के घुसने की खबर पर हड़कम्प मच गया है।सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से बताया जा रहा है कि ये आतंकी नेपाल के रास्ते से भारत में घुसे हैैं। 17 अक्तूबर को दिल्ली में इकठ्ठा होंगे। ये सभी शिफ्ट डिजायर कार में सवार हैं। जो बातचीत सुरक्षा एजेंसियों ने रिकॉर्ड की हैं उसमें कहा गया है कि कुछ संदिग्ध कश्मीर से दिल्ली पहुचेंगे। इसके कारण दिल्ली और यूपी सहित कई प्रदेशों में सुरक्षाबल विशेष चौकसी बरत रहे हैं।
यह भी कहा जा रहा है कि आतंकियों के हुलिए भी सुरक्षा एजेंसियों के पास हैं। जिसके आधार पर एजेंसियां इनकी धरपकड़ में जुट गई हैं।इस खबर को ले कर गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

About Author

यह भी देखें  कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में जीता गोल्ड

Leave a Reply

error: Content is protected !!