दौसा : मीडिया प्रकोष्ठ कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
दौसा, 17 अक्टूबर। विधान सभा चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सूचना केन्द्र में मंगलवार को प्रचार प्रसार एवं मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों को चुनाव संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक रामजीलाल मीना ने बताया कि चुनाव संबंधित कार्य के संचालन के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय दौसा में प्रचार – प्रसार एवं मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया गया हैं। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि आचार संहिता का पालन करते हुये अपना कार्य को पूर्ण करें। प्रकोष्ठ में विभिन्न चैनलों प्रसारित होने वाले समाचारों में अधिप्रमाणन के बिना प्रसारित होने वाले विज्ञापन,पेड न्यूज निगरानी,आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन आदि को देखने व रिकाडिर्ंग करने के लिये पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी चैनल पर अलग अलग कार्मिक नियुक्त किये गये है। सभी कार्मिक संधारित रजिस्टर में पूर्ण विािण अंकित करेगे तथा आवश्यकता के अनुसार रिकार्डिग लेकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाही की जा सकेगी।
इस अवसर पर सहायक जनसम्पर्क अधिकारी छगन लाल यादव ने बताया कि प्रकोष्ठ में नियुक्त सभी कार्मिकों को कार्य आवंटित कर दिया गया है। उसी अनुसार समयबद्ध सीमा में कार्य का संपादन करना जरूरी हैं। इस असवर पर प्रचार-प्रसार एवं मीडिया प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।