बैंक अधिकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं राहत – जिला कलक्टर

जयपुर, 29 दिसंबर। केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिले के अग्रणी बैंक जल्द से जल्द अपने ऋण लक्ष्यों को हासिल करें ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक राहत पहुंचाई जा सके। श्री राजपुरोहित ने यह बात शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बैंक अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन स्कीम सहित अन्य योजनाओं के बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिये।
बैठक में सितम्बर, 2023 तिमाही में बैंकों द्वारा की गई प्रगति के साथ साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिस तरह से योजनाओं की समीक्षा की जा रही है ऐसे में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को भी निश्चित रूप से मिलेगा।
समीक्षा के दौरान पीएम स्वनिधि, घर-घर केसीसी अभियान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लंबे समय से बैंक शाखाओं में लंबित आवेदन पत्रों को त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्री अशोक शर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक यूको बैंक श्री पूरण मल बुनकर,एल डी ओ, भारतीय रिजर्व बैंक श्री दिनेश यादव, डी डी एम, नाबार्ड श्री सौरभ सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों व संबन्धित सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी देखें  बजरंग दल के जिला संयोजक बने अर्जुन मौर्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!