बजरंग दल के जिला संयोजक बने अर्जुन मौर्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

  •  मीरजापुर | संवाददाता: अभिजीत श्रीवास्तव

मीरजापुर: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बजरंग दल संगठन ने प्रांतीय बैठक में चुनार जिले के लिए अर्जुन मौर्य को नया जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मौर्य को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई है। मौर्य के समर्थकों ने जगह-जगह मिठाइयां बांटी और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सुनील गुप्ता, अभय जायसवाल, अभिषेक कुशवाहा और अभिजीत श्रीवास्तव ने कहा कि अर्जुन मौर्य का समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा निश्चित रूप से युवाओं को प्रेरित करेगी। अर्जुन मौर्य ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और हिंदुत्व के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता के लिहाज़ से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!