मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता- हनुमान की अंधेरी जिंदगी में आया उजाला

जयपुर, 29 दिसंबर। मोतियाबिंद के कारण अब तक मुश्किल जिंदगी जी रहे जयपुर के अजयराजपुरा गांव के निवासी श्री हनुमान भावरिया की जिंदगी में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की संवेदनशीलता के कारण खुशियां लौट आई हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर तहसील के अजयराजपुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं सुशासन दिवस कैम्प का निरीक्षण करने पहंुचे थे। वहां श्री हनुमान भावरिया पुत्र श्री घासीलाल भावरिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष पेश होकर मोतियाबिंद के कारण आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। इस पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को तुरंत श्री हनुमान की आंखों का ऑपरेशन कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद जयपुर के रूकमणी देवी बेनी प्रसाद राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय में गुरूवार को श्री हनुमान का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता से श्री हनुमान को बड़ा संबल मिला है। अब उन्हें अपने रोजमर्रा के काम-काज में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!