जयपुर : मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज

जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय में 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री एवं मंत्रीपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
श्रीमती शर्मा ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों एवं अति विशिष्ट मेहमानों को बैठने की व्यवस्था को लेकर व्यापक निर्देश दिए। उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने वाले जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को नियत स्थान तक बस से ले जाने की सुचारू व्यवस्था करने के साथ ही जेएलएन मार्ग स्थित पेड़ों की कटाई—छंटाई एवं साफ—सफाई को लेकर भी निर्देश दिए।
बैठक में डीजीपी श्री उमेश मिश्रा, राज्यपाल के प्रमुख शासन ​सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख शासन सचिव गृह श्री आनंद कुमार, सचिव सामान्य प्रशासन श्री दिनेश कुमार, सचिव श्री टी रविकांत, जेडीसी श्री जोगाराम, जीएडी प्रमुख सचिव श्री दिनेश कुमार, पीडब्ल्यूडी प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गा​लरिया, एलएसजी निदेशक श्री हृदेश कुमार, पुलिस आयुक्त श्री बीजू जोसेफ जॉर्ज एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री अरूण जोशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!