सेलफोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण का समापन

बारां, 28 दिसंबर। निदेशक देवेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रुडसेट संस्थान में 30 दिवसीय रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के 23 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मूल्यांकन अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता उपस्थित हुए। रुडसेट संस्थान के निदेशक ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिये पूर्णत निशुल्क आयोजित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई थी। रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग, बीमा, सफल उद्यमी के गुण आदि की जानकारी भी विस्तार से दी गई, जिससे सभी को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने में आसानी हो सके। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट वितरित किए गए।

About Author

यह भी देखें  जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में धूमधाम से मनी व्यंजन द्वादशी: 56 प्रकार के पकवान चढ़ाए, हजारों श्रद्धालु उमड़े | The NewsWala

Leave a Reply

error: Content is protected !!