मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुँचे एक दिवसीय यात्रा पर

जयपुर, 23 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राजकीय वायुयान से जैसलमेर पहुँचे । सिविल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा का पोकरण विधायक महंत श्री प्रताप पुरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज श्री अभय कुमार, एडीजी ट्रैफिक श्री हवासिंह घुमरिया, सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती मंजू राजपाल, संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज श्री जयनारायण शेर, जिला कलेक्टर श्री आशीष गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान, सिविल एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री प्रमोद मीना ने उनकी अगवानी की एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

About Author

यह भी देखें  पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा ने सुनी समस्याएं, अफसरों को दी हिदायत

Leave a Reply

error: Content is protected !!