राष्ट्रपति एक दिवसीय यात्रा पर पहुंची जैसलमेर

  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने की अगवानी
  • पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

जयपुर, 23 दिसम्बर। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राजकीय वायुयान से जैसलमेर पहुँची। एयरफोर्स स्टेशन जैसलमेर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का स्वागत राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर श्री अनिल कुमार, एडीजी ट्रैफिक श्री हवासिंह घुमरिया,संभागीय आयुक्त जोधपुर श्री बी.एल. मेहरा,  जिला कलेक्टर श्री आशीष गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने भी महामहिम की अगवानी की। एयरफ़ोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू हेलीकॉप्टर में पोकरण के लिये रवाना हुई। जहां फ़ील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। महामहिम के साथ राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा भी पोकरण रवाना हुए।

About Author

यह भी देखें  राम ठाकुर की रहस्यमय मौत!

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!