अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का पुजित अक्षत चुनार जिले में पहुँचा

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर:श्री रामजन्मभूमि मंदिर अयोध्या के अक्षत पूजन के उपरांत विहिप व संघ विचार परिवार की बैठक सोमवार को सुरभि शोध संस्थान रामबाग चुनार में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत गृह टोली बनाकर सघन सम्पर्क अभियान चलाकर 01 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024तक होगा जिसमें प्रत्येक घर तक पूजित अक्षत पहुंचे। जिले के अभियान पालक प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की स्थापना को लेकर पुरे देश कों राम मय बनाने के लिए, रामलला के मंदिर में विराजमान होने की खुशी में घर घर अक्षत तुलसी दल देकर हिन्दू समाज कों आमंत्रण देंगे उसी अक्षत कों लेकर ग्राम वासी अपने गांव के मन्दिर पर 22 जनवरी कों दिन 11 बजे एकत्रित होकर श्रीराम जय राम जय जय राम के विजय महामंत्र का 108 बार जाप करेंगे तत्पश्चात जिस देवता का मन्दिर होगा उनका हवन पूजन आरती इत्यादि होगा, संभव हो तो गांव के कार्यकर्त्ता व विशिष्ट लोग मिलकर प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था करेंगे, शाम कों घर घर दीप जलाने का आह्वान करेंगे। परिवार में जितने लोग उतने दीपक जलाएंगे
इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अमित,विहिप जिलाध्यक्ष चुनार राम सिंह,जिलाध्यक्ष मीरजापुर रामचन्द्र शुक्ला,जिला मंत्री कृष्ण गोपाल,जिला कार्यवाह रामबालक,जिला संघसंचालक गौतम,विभाग सयोंजक पर्यावरण प्रमुख गोविंद,खण्ड कार्यवाह आलोक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  हिंदुओं और भगवान राम पर अभद्र ट्वीट करने वाला पंकज पुनिया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!