जयपुर, 5 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग ने गंगानगर जिले के विधानसभा क्षेत्र करणपुर (03) में चुनाव के लिये मतदान की तिथि 5 जनवरी 2024 निर्धारित की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करणपुर विधानसभा में चुनाव करवाने के लिये 12 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की जायेगी। अधिसूचना के साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 19 दिसम्बर 2023 तक नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 20 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी तथा 22 दिसम्बर 2023 तक नामांकन पत्रों को वापिस लेने की अंतिम तिथि होगी। 5 जनवरी 2024 शुक्रवार को मतदान होगा तथा 8 जनवरी 2024 को मतों की गणना की जायेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही श्रीगंगानगर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी राजनैतिक दलों व नागरिकों को आदर्श आचार संहिता की पालना करनी होगी।
TheNewswala पर पाएं राजनीति, शिक्षा, खेल, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक की सटीक व ताज़ा खबरें। हम तथ्यपरक रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और प्रेरक कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप हमें पढ़ें, साझा करें और अपने आसपास की खबरें, फोटो, लेख या सुझाव thenewswalaportal@gmail.com पर भेजें। यदि किसी खबर, फोटो या वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें मेल करें। प्रकाशित सामग्री संवाददाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। TheNewswala किसी भी खबर, फोटो या वीडियो की प्रामाणिकता हेतु जिम्मेदार नहीं होगा।
साथियों, VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं। गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है। हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*