जोधपुर : विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया वोट देने का संदेश

  •  स्वीप टीम संग किया मतदाताओं को जागरूक
  • ऐप्स के बारे में बताया, शपथ दिलाई
जोधपुर, 17 अक्टूबर/निर्वाचन विभाग की ओर से चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जोधपुर शहर स्वीप टीम ने प्रभारी भार्गवी सांदू व स्वीप टीम सदस्यों रमेश सोलंकी, केसर सिंह राजपुरोहित, कार्तिकेय खत्री एवं दौलत सिंह जोधा के निर्देशन में मधुबन हाउसिंग बोर्ड स्थित आरएसएम स्कूल में विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान् विद्यार्थियों को मतदान के महत्त्व, विभिन्न प्रकार के निर्वाचन एप्स, हैल्पलाईन, सी विजिल एप के उपयोग एवं आवश्यकता आदि के बारे में स्वीप टीम सदस्यों ने विस्तार से जानकारी दी और स्वीप की गतिविधियों में सहभागिता निभाते हुए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को आशातीत सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उनमें जागरुकता का संचार और जिज्ञासाओं का समाधान किया। सभी उपस्थितजनों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
संस्था प्रधान डॉ. स्वाति शर्मा ने स्वीप टीम की गतिविधियों की सराहना की व सभी का आभार व्यक्त किया।
नुक्कड़ नाटक ने दिया संदेश – मतदान सर्वाेपरि फर्ज
विद्यालय के शिक्षक व जोधपुर निर्वाचन के यूथ आइकॉन अजय करण जोशी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्त्व को प्रदर्शित करने वाले नुकड़ नाटक का मंचन किया व सबको सब काम छोड़ते हुए सबसे पहले मतदान को अपना अधिकार मानते हुए मतदान अवश्य करने हेतु प्रेरित किया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!