महिलाओं के लिए सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर के निशुल्क प्रशिक्षण 5 अक्टूबर से

बारां, 30 सितम्बर। रुडसेट संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक संदीप सोनी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 5 अक्टूबर 2023 से महिलाओं के लिए सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर के निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित होगा। जिनके रजिस्ट्रेशन संस्थान में किए जा रहे है। 18 से 45 वर्ष तक के ग्रामीण अंचल के इच्छुक प्रशिक्षणार्थी अपना रजिस्ट्रेशन संस्थान की वेबसाइट  .rudsetitraining.org  पर या संस्थान में उपस्थित होकर करा सकते है। निदेशक जगदीश कुमार नागदा  ने बताया कि रुडसेट संस्थान में 30 दिवसीय सेलफोन रिपेयर एवं सर्विस का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को समाप्त हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कविश कुमार शर्मा उपस्थित हुए। रुडसेट संस्थान के निदेशक जगदीश कुमार नागदा ने अतिथि का स्वागत कर बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए पूर्णत निशुल्क आयोजित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क उपलब्ध करायी गई थी। प्रशिक्षण में बारां, झालावाड़, बूंदी एवं कोटा जिले के 21 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक भाग लिया। सेलफोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को बैंक, बीमा, सफल उद्यमी के गुण आदि की जानकारी विस्तार से दी गई। जिससे युवाओं को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने में आसानी हो सके। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ कार्यालय सहायक मनमोहन पंकज, पूजा शर्मा एवं अनिल कुमार जैन सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!