आचार संहिता का उल्लघंन करने पर चार्ज शीट जारी

 दौसा, 17 अक्टूबर। राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरूपयोग कर एवं राजनैतिक गतिविधियों में भाग लिये जाने के कारण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने के फलस्वरूप डॉ. रमेश बैरवा  चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय महवा एवं श्री परिक्षित शर्मा अध्यापक महात्मा गाधी  राजकीय विदयालय बेसिक शाला लालसोट के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये चार्जशीट जारी की गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन  करने पर दोनों कार्मिकों का मुख्यालय  परिवर्तित कर जिला मुख्यालय पर लगाया गया हैं।  डॉ. रमेश बैरवा के निलम्बन की अभिशंषा  करते हुए प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही हेतु चिकित्सा विभाग को लिखा गया हैं।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भविष्य में  भी किसी  अधिकारी , कर्मचारी द्वारा आदर्श  आचार संहिता के उल्लघंन किये जाने पर अथवा निर्वाचन   कार्य े में लापरवाही किये जाने पर कठोर अनुशासनिक कार्यवाही की जावेगी।

About Author

यह भी देखें  गैर इरादतन हत्या के दोषी को 6 साल की सजा

Leave a Reply

error: Content is protected !!