पर्यटन अधिकारी ने किया रामजानकी मंदिर का निरीक्षण

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर। उप निदेशक पर्यटन वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल आर०के० रावत के निर्देश के क्रम में प्रभारी जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय के द्वारा तहसील केराकत के ग्राम उदयचंद्रपुर में रामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी परियोजना प्रबंधक यूनिट-37 सी० एंड डीएस उ०प्र० जल निगम के जे०ई० अरविंद से ली और मौके पर मंदिर में शेड, इंटरलॉकिंग, आरसीसी बेंच लगा पाया गया। पर्यटन सूचना अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को फर्श एवं रंगाई का कार्य कराये जाने का निर्देश दिया गया।

परियोजना प्रबंधक यूनिट-37 सी० एंड डीएस उ०प्र० जल निगम के जे०ई० अरविंद के द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। शेष कार्य को 10 दिन के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश प्रभारी पर्यटन जिला सूचना अधिकारी के द्वारा दिया गया साथ ही कार्य पूर्ण कराते हुए हस्तांतरण करने का निर्देश भी दिया गया।

प्रभारी पर्यटन जिला सूचना अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरुप कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रुप से पूर्ण कराया जाए।इस अवसर पर संदीप द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  सपनों से दूर करती यह कैसी पढ़ाई -अतुल मलिकराम

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!