CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें घोषित

आयुष शुक्ला (नई दिल्ली) | कोरोना महामारी और लॉक डाउन के कारण निरस्त की गई सीबीएसई की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। सीबीएसई ने 83 विषयों की परीक्षाएं रोक दी थीं। बोर्ड ने अब साफ किया है कि इन 83 विषयों में से 29 विषयों की ही परीक्षाएं होंगी। ये वही विषय होंगे, जो अगली क्लास में जाने के लिए जरूरी हैं।

About Author

यह भी देखें  नाई हो तो जगबदन ठाकुर जैसा

Leave a Reply

error: Content is protected !!