स्कूली वैन से कुचलकर मासूम बालिका की मौत

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर:जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में बुधवार की सुबह बच्चों को लेने आई एक स्कूल का वाहन बैक करते समय चार साल की बालिका की कुचल जाने से  दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते है कि मामा के यहाँ आई 4 वर्षीया पुत्री हसनैन निवासी कटौली थाना लालगंज आजमगढ़ सुबह अपने दरवाजे के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान मारूफपुर में स्तिथ एक मरदसे की स्कूली वैन छात्रों को लेने आई थी। वैन बैक करने के दौरान बालिका पिछले पहिया कुचल गयी और उसकी मौत हो गई।
ज्ञात हो कि मारूफपुर मदरसे की स्कूली बस छात्र छत्राओं को लेने गई यहा ड्राइवर यातायात नियमों की अनदेखी कर बैक करने लगा। अन्य बच्चें घटना के दौरान आवाज लगाते रहे लेकिन उसने एक नही सुनी। यदि गाड़ी में तैनात रहा परिचालक ट्रैफिक नियम का पालन नही किया जिससे यह घटना हुई। हादसे से जहाँ घर में कोहराम मचा है वही गांव में मातम का माहौल है।

About Author

यह भी देखें  स्वस्थ जीवन शैली में योग की अहम भूमिका - भजनलाल शर्मा

Leave a Reply

error: Content is protected !!