80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को विधानसभा चुनावों में पहली बार मिलेगी होम वोटिंग की सुविधा

जयपुर, एक अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक अक्टूबर को पूरे प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्धजन का निर्वाचन विभाग की ओर से सम्मान किया गया। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त  अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल ने जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में  वोटर शपथ एवं अभिनंदन समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया। जयपुर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से सम्मान पाकर 103 वर्ष की नर्मदा देवी ने बताया कि उनके लिए ये अद्भुत क्षण है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 11 लाख 92 हजार 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं। इन वृद्धजन को अलग-अलग जिलों में पंचायत भवन, स्कूल भवन या सार्वजनिक परिसर में आयोजित समारोह में जिला कलक्टर, उच्चाधिकारियों, प्रधान, सरपंचों द्वारा सम्मानित किया गया। लगभग 100 से अधिक वृद्धजन को जिला कलेक्टरों एवं उच्चाधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। जो वृद्धजन आने जाने में सक्षम नहीं थे अधिकारी उनके पास पहुंचे और घर पहुंच कर उनका सम्मान किया। इनमें 11 हजार से अधिक शतायु मतदाता भी सम्मिलित रहे।

श्री गुप्ता ने बताया कि बहुत से मतदाताओं ने प्रथम चुनाव सन् 1952 में अपने मत का प्रयोग किया था और अब सम्मानित होना उन्हें भावुक और प्रसन्न कर गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में वृद्धजन का उत्साह और जोश देखते ही बनता था। इस अवसर पर वृद्धजन ने मतदान और चुनाव से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि इन मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर देश में लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई है और भावी पीढ़ी भी इन से प्रेरित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनावों में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता जो बूथ पर जाकर मतदान करने में सक्षम नहीं है उन्हें होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी।

यह भी देखें  डूंगरपुर नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड, 2023 से सम्मानित

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!