RPSC : आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 शांतिपूर्वक संपन्न, 65.70 %अभ्यर्थी हुए परीक्षा में सम्मिलित

जयपुर, एक अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन करवाया गया। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया था। इसमें से 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस प्रकार अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 65.70 रहा। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

About Author

यह भी देखें  सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने देसी मांझे से पतंग उड़ाकर मनाया मकर संक्रांति

Leave a Reply

error: Content is protected !!