पाबनासर विद्यालय में विद्यार्थियों ने एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के तहत दिया श्रमदान
महेंद्र सिंह, जैसलमेर | जिले के स्कूलों में एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में विद्यार्थियों ने सुबह 10:00 बजे से 11 बजे तक श्रमदान देते हुए स्कूल परिसर की सफाई की। फूलों की क्यारी की निराई की और अनावश्यक झाड़ियों को काटकर साफ सफाई की।
उपखंड फतेहगढ़ की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबनासर में 1 अक्तूबर को एक घंटा स्वच्छता के नाम कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान दीनाराम सुथार ने की। एक घंटे का श्रमदान देते हुए बच्चों ने संपूर्ण विद्यालय परिसर, फूलों की क्यारियों, प्रधानाचार्य कक्ष और कक्षा के कमरों की सफाई की । संस्था प्रधान दीनाराम सुथार ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि हमारा परिवेश स्वच्छ होगा तभी हमारे अंदर सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। जो निरंतर हमें उन्नति की ओर ले जाते हैं। हमें विद्यालय के साथ-साथ घर और आसपास के परिवेश को भी स्वच्छ और साफ सुथरा रखना चाहिए, ताकि वास्तव में सरकार और शिक्षा विभाग के स्वच्छ पर्यावरण के सपने को हकीकत में साकार किया जा सके। अभियान में पाठशाला के सभी अध्यापकों के साथ स्थानीय लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर कालूराम, तोगाराम पंवार, पब्बा राम चौहान, प्रेम देवपाल, चेतन राम, इनखिया स्वरूपा, राम डांवरा, राम मनोहर लाल, देवपाल, गुलाबा, राम, शेरा, राम मानक, राम पंवार, कैलाश देवपाल, पत्रकार खेतेश देवपाल, चेतन प्रकाश, हीरालाल, जितेंद्र पवार, जेठाराम, यश, मनीष पवार और बच्चे उपस्थित रहे तथा सभी ने स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।