वृद्धजन दिवस पर 80 वर्ष व अधिक आयु के मतदाताओं को किया गया सम्मानित

जालोर 1 अक्टूबर। जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन विभाग द्वारा 80 वर्ष व अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया गया।  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी आहोर, जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचौर द्वारा विधानसभा स्तर का कार्यक्रम आयोजित कर 80 वर्ष व अधिक आयु के मतदाताआें को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जालोर जिला मुख्यालय पर जालोर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी प्रमोद सीरवी, विकास अधिकारी श्रवण सिंह बालोत व नायब तहसीलदार गेनाराम भुंगरिया ने जालोर शहर के 80 वर्ष व अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया। जालोर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिका व उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी ने कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा इस वर्ष 80 वर्ष व अधिक आयु के मतदाताओं के लिए वोट फॉर होम की सुविधा के तहत मतदान किये जाने के लिए जारी किए गए विभिन्न प्रपत्रों एवं प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वृद्ध मतदाताओं को स्वयं द्वारा मतदान करने एवं अन्य लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही।
कार्यक्रम में सेवानिवृत लेखाधिकारी ललित दवे व सेवानिवृत अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी मुकेश सोलंकी ने उद्बोधन देते हुए मतदान के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर एन.डी.रसिक, ललित कुमार दवे, भंवरलाल सुथार, वेनाराम चौहान, बद्रीदास वैष्णव, हनुमानप्रसाद उपाध्याय, मुख्तियार खां, मदनलाल आबरा सहित जालोर शहर के वृद्धजन उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिलेभर में ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 80 वर्ष व अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
वृद्धजन सम्मान के पश्चात् निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीव गतिविधियों के तहत गीत गायन, वाद-विवाद व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। वृद्धजन सम्मान समारोह में वृद्धजनों द्वारा प्रथम बार मतदान के अनुभव के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान बीएलओ, सुपरवाईजर, पटवारी, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या वृद्धजन उपस्थित रहे।

यह भी देखें  Kiddoora.com Launches Fun Educational Toys for Kids’ Outdoor Learning

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!