प्रमुख अनुभा सिंह का प्रयास लाया रंग, लार ब्लाक कार्यालय बनेगा नया

लार। मुकामी ब्लाक प्रमुख अनुभा सिंह का प्रयास सफल हुआ। लार ब्लाक का नया कार्यालय बनेगा। बाउंड्रीवाल ऊंची होगी। प्रमुख कक्ष का निर्माण होगा। कुल मिलाकर ब्लाक चकाचक होगा। इसके पहले पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद के प्रयास से ब्लाक के कर्मचारियों के आवास, ब्लाक सभागार, पशु अस्पताल का नया निर्माण हुआ था।


अनुभा सिंह के पति अमित कुमार सिंह बबलू सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष गीरीश तिवारी के साथ 17 जुलाई को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिले थे। नेता द्वय ने प्रमुख के प्रार्थना पत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देकर अनुरोध किया था कि लार ब्लाक कार्यालय के निर्माण के लिए धन देने की व्यवस्था करें। इस क्रम में 16 अगस्त 21 को आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश ने सीडीओ देवरिया को पत्र भेजकर आख्या मांगा था। 24 अगस्त 21 को जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने स्टिमेट आदि बनवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र जारी किए। सब कुछ ठीक रहा तो लार ब्लाक का एक बार फिर कायाकल्प होगा।

About Author

यह भी देखें  टीबी मुक्त भारत को बनाना है मुख्य लक्ष्य-सीएमओ जौनपुर

Leave a Reply

error: Content is protected !!