जयपुर : ‘नेशनल कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेन्स—कार्डियक प्रिवेंट—2023’ का हुआ शुभारम्भ

  • हृदय रोगों से बचाव और समय पर इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित हो —राज्यपाल
जयपुर, 30 सितम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने चिकित्सकों का आह्वान किया है कि वे भारत में हृदय रोगों से बचाव और समय पर इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए कार्य करें। उन्होंने तेजी से बढ़ते हृदय रोगों पर चिंता जताते हुए कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए सभी के लिए सस्ता और सुलभ इलाज चिकित्सकों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
श्री मिश्र शनिवार को एक होटल में ‘नेशनल कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेन्स—कार्डियक प्रिवेंट—2023’ के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोविड के विकट दौर के बाद कम उम्र में हृदय से संबंधित बीमारियों के बढ़ने और इससे होने वाली मौतों की चर्चा करते हुए कहा कि इस पर चिकित्सा विशेषज्ञों को ध्यान देकर शोध—अनुसंधान के जरिए उपचार के नवीन तरीकों पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने चिकित्सा विशेषज्ञों से आह्वान किया कि वे कोई ऐसा मॉडल विकसित करें जिसके तहत हृदय रोगों के होने से पहले ही बचाव के लिए प्रभावी कार्य देशभर में हो सके।
राज्यपाल ने सुझाव भी दिया कि केवल हृदय रोग विशेषज्ञ ही नहीं, सामान्य रोगों के चिकित्सकों को भी इस तरह से दक्ष—प्रशिक्षित किया जाना चाहिए कि वे हृदय रोगों के उपचार में सहायक बन सकें।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवसाय नहीं, सबसे पवित्र सेवा कार्य है। चिकित्सक को चाहिए कि वह कम से कम दवा और सस्ता सुलभ इलाज करते हुए अपने रोगियों को ठीक करने की दिशा में कार्य करें।
इससे पहले कॉन्फ्रेंस से जुड़े विभिन्न सत्रों और विषयों के बारे में डॉ. समीन शर्मा,  डॉ. विजय हरिकिसन, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. राजीव बगरहट्टा और डॉ. दीपक माहेश्वरी ने विस्तृत जानकारी दी।
यह भी देखें  स्कूटी से गिरी महिला की मौत

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!